कानपुर, जनवरी 8 -- चकेरी। जाजमऊ में गुरुवार सुबह फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक की बीमारी से मौत होने की आशंका है। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाई ओवर के नीचे मृतक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। उसकी पहचान जाजमऊ निवासी 35 वर्षीय सलमान के रूप में हुई। वह इलाके में पल्लेदारी का काम करता था। पूछताछ में सामने आया कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह हमेशा घर के बाहर ही सोता था। मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.