कानपुर, फरवरी 22 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने अजमेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बर्तन की फेरी लगाने का काम करने गया था। परिजनों का आरोप है कि बेटे पर वहां के बर्तन कारोबारी ने 30 हजार रुपये का कर्जा निकालकर परेशान किया। हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जाजमऊ के गोशाला निवासी मुख्तार अहमद कबाड़ की फेरी करते हैं। परिवार में पत्नी मोना, बड़े बेटे 18 वर्षीय इश्तियाक के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि बेटे इश्तियाक को इलाके का एक व्यक्ति बर्तन की फेरी लगाने के लिए जनवरी में अजमेर के दिल्ली गेट लेकर गया था। इश्तियाक ने वहां 21 दिन काम किया। वहां बर्तन कारोबारी ने बेटे पर 30 हजार रुपये का कर्जा निकाल दिया। कारोबारी इसी बात को लेकर उसे परेशान करते थे। बेटे इश्तियाक ने बीती 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.