जाजमऊ के कई इलाकों की बिजली गुल, पानी को तरसे
कानपुर, जून 13 -- चकेरी। शनिवार सुबह झमाझम बारिश के बाद जाजमऊ के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। छबीलेपुरवा केस्को सबस्टेशन का सुबह सात बजे हुआ फाल्ट देर शाम को ढूंढे मिला। वहीं बारिश के बाद गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। जाजमऊ के मोतीनगर, पोखरपुर, नई बस्ती, मोती नगर, छबीलेपुरवा व अहमद नगर इलाकों की बिजली गुल शनिवार सुबह सात बजे गुल हो गई थी। इसके बाद वह लोग आनलाइन शिकायत करने का प्रयास करते रहे लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। वहीं लोगों को पानी की समस्या को झेलना पड़ा। इसके बाद जब शाम को इलाके के लोगों ने सबस्टेशन पहुंचना शुरू कर दिया। बाद में सबस्टेशन के जेई सत्येंद्र यादव से पता चला की सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर में ही फाल्ट है। जिसे ठीक किया जा रहा है। फिर रात तक बिजली की आपूर्ति हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.