अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- अल्मोड़ा। जागेश्वर क्षेत्र में गुलदार का जोड़ा दिखाई देने से वन विभाग सतर्क है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त जारी है। वन विभाग के मुताबिक पूरा क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है। ऐसे में यहां गुलदार का दिखाई देना स्वाभाविक है। वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि जगह-जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लोगों से शाम या रात में अकेले बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त रोशनी बनाए रखने, घरों के पास झाड़ियों का कटान करने आदि की हिदायत दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.