नैनीताल, अप्रैल 30 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर नावली क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। दोनों कैंची धाम से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी पहुंचाया। घायलों की पहचान 22 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र नैनपाल और 24 वर्षीय मधु पुत्र रामलाल, निवासी सियाना, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद मधु की हालत सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गई, जबकि राजेश कुमार को अंदरूनी चोटें होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...