मेरठ, मार्च 30 -- जागृति विहार सेक्टर सात में घर के सामने एक युवक पर 10-12 युवकों ने हमला कर दिया। हत्या की नीयत से हमलावर ने पीड़ित के सीने से सटाकर गोली चला दी, लेकिन गोली मिस हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मेडिकल के जागृति विहार निवासी रविराज ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए 10-12 हमलावरों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। एक हमलावर देव भड़ाना ने सीने पर पिस्टल रखकर गोली चला दी। किसी कारणवश गोली मिस होने से उसकी जान बच गई। इसके बाद हमलावर ने पिस्टल की बट से उसके सिर व चेहरे पर कई वार किए। जिससे वह घायल हो गया और आंख पर गंभीर चोट आई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग व परिजन बाहर आए तो हमलावर हत्या की धमकी देते हुए कार में बैठकर फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.