मेरठ, मार्च 13 -- जागृति विहार में अजगर सांपों का मिलना जारी है। शुक्रवार को भी सेक्टर-3 में फिर से विशाल अजगर मिलने से लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और छात्र नेता विनीत चपराना के सहयोग से रेस्क्यू की कोशिश शुरू हुई। काफी देर की मशक्कत के बाद वन विभाग से जुड़े प्रिंस त्यागी ने मेहनत कर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि जागृति विहार इलाके में यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से यहां बार-बार अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के नालों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसकी वजह से सांप और अजगर जैसे जीव यहां पनप रहे हैं। इसके बावजूद न तो नगर निगम की तरफ से बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाय...