मेरठ, मार्च 31 -- बंद मकान चोरों का साफ्ट टारगेट बन गए हैं। मकान पर ताला लगाकर बाहर जाना जोखिम बन गया है। सिंगल गेट एंट्री व सुरक्षाकर्मियों युक्त कालोनी भी महफूज नहीं है। मकान पर ताला लगाकर नौकरी पर गए एक युवक के घर से चोरों ने एसी की आउटडोर यूनिट व अन्य सामान चोरी कर लिया। युवक ने कॉलोनी में तैनात सुरक्षाकर्मियों व कुछ लोगों पर चोरी का संदेह जताते हुए थाना मेडिकल पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवास विकास की जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर-3 निवासी डा. सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि वह फ्लैट बंद कर अपने नौकरी पर गया था। सुबह उसके भाई हिमांशु अग्रवाल ने फोन कर बताया कि उसके फ्लैट की आउटडोर यूनिट, बिजली के तार व अन्य सामान गायब है। आसपास के लोगों व सीसीटीवी फुटेज चेक की लेकिन घटना को अंजाम देने वालों का पता नहीं चला। उसने कॉलोनी के सिक्योरिटी इंचार्ज...