आदित्यपुर, अप्रैल 14 -- आदित्यपुर, संवाददाता। नगर निगम की तीन साल बाद बोर्ड की पहली मैराथन बैठक में ही जागृति मैदान में 25 करोड़ से निगम भवन को हरी झंडी मिल गयी। चार घंटे चली बैठक में अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण जागृति मैदान आदित्यपुर-2 में कराने का प्रस्ताव दोबारा पारित किया गया। मैदान को खेल और अन्य गतिविधि के लिए भी विकसित करने व तीन वर्षों से लंबित योजनाओं को जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा भी अन्य कई प्रस्ताव पारित किये गये।क्षेत्र को सात जोन में बांट होगी सफाई: सफाई के लिए पूरे क्षेत्र को सात जोन में बांटने, प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सात सफाईकर्मी तैनात रखने, मेयर व डिप्टी मेयर के कोटे से आवश्यकतानुसार 15-15 अतिरिक्त सफाईकर्मी भेजने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर नगर निगम का बजट पारित: 6.08 लाख के ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.