जागृति दिवस के रूप में मनायी रामदेव राय की पुण्यतिथि
बेगुसराय, अगस्त 29 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस नेता रामदेव राय की 6ठी पुण्यतिथि के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रांगण में 'जागृति दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमीनुद्दीन ने किया। पूर्व अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा कि रामदेव राय ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, गरीबों, किसानों एवं समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने में समर्पित कर दिया था। मौके पर मो. जावेद, मो. फैयाज, श्याम नंदन महतो, अशोक महतो, राम कल्याण महतो, मो. राजा, मो. अहमद, रामप्रीत पासवान, मंजेश कुमार, राजो महतो, मो. सुल्तान, गुलशन आदि थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.