झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी,संवाददाता। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती समता दिवस पर सहारिया बस्ती डडियापुरा में मनाई गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में बस्ती के बच्चो के बीच केक काटा गया। इस मौके पर बच्चो को पाठय सामग्री वितरित की गई। इसकेबाद गोष्ठी हुई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के शोषित व कमजोर वर्ग के उत्थान में समर्पित किया। इस मौके पर अमीर चंद आर्य, अनिल रिछारिया,शैलेंद्र कुमार शीलू, उमा चरण वर्मा, सनी जैन, मुमताज खान व राजाराम आदि ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.