भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। जागृति क्लब की ओर से गुरुवार को नाथनगर स्थित सरस्वती विद्यालय में बच्चों के लिए खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। विद्यालय के नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने जागृति क्लब द्वारा खेल सामग्री दिए जाने की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष निमिषा जैन, सचिव सीमा कुमार, कोषाध्यक्ष सुनीता संथालिया तथा सदस्य मधु लोहिया, शिखा सिन्हा, उषा अग्रवाल और रोमी सिन्हा उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.