देवरिया, जनवरी 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के स्टेशन रोड में एक दिन पहले लगे जाम के बाद सोमवार को प्रशासन जाग गया। पुलिस ने स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाया। साथ ही सड़क की पटरी पर खड़े वाहनों का ई-चालान किया। ई-चालान होते ही वाहन चालकों में खलबली मच गई। सलेमपुर उपनगर के स्टेशन रोड में गांधी चौक से लेकर तहसील गेट तक अतिक्रमण है। सब्जी मंडी के सामने स्टेशन रोड में सुबह में ही सब्जी लिए वाहन खड़े हो जाते हैं, जिसके चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। रविवार को भी सुबह आठ बजे यही स्थिति रही। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। आधे घंटे तक एंबुलेंस में ही मरीज पड़ा रहा। सोमवार को सीओ मनोज कुमार ने इसे संज्ञान लिया और पुलिस से इस पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद पुलिस स्टेशन रोड में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान आठ वाहनों ...