मोतिहारी, मार्च 12 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में चोरों का आतंक बढ़ गया है। पिछले एक माह के भीतर गांव के पांच घरों में भीषण चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है। इससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार चोरों ने डाकिया, अधिवक्ता, रिटायर्ड सैनिक और दुकानदारों के घरों को निशाना बनाया है। 28 फरवरी को मोतिहारी में रह रहे डाकिया संजय कुमार ठाकुर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और कीमती कपड़ों की चोरी कर ली। मामले में उन्होंने एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं 6 मार्च की रात रिटायर्ड सैनिक रमाकांत शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब 30 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए। इस मामले में उनके पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.