चम्पावत, जून 29 -- जगदीश, लोहाघाट। भारत-नेपाल सीमा से सटे बगोटी गांव में तीन दिनी जागर जारी है। देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जागर गायक गोविंद धामी और दीवान सिंह पुजारी ने महाभारत एवं रामायण कालीन गीतों से देवी-देवताओं का आह्वान किया। पुरोहित दीनानाथ पांडेय, हरीश पांडेय, अनिल पांडेय, डॉ. सतीश पांडेय, प्रवीण पांडेय, जगदीश चंद्र, राहुल पुजारी, अखिल पांडेय, भुवन चंद्र, पूरन चंद्र, लक्ष्मी दत्त, खीमा पुजारी, राजू पांडेय, पूरन सिंह, डिकर सिंह, पंकज पुजारी, भैरव दत्त, प्रकाश पांडेय, शेखर दत्त, यशोधर पांडेय, कमल पांडेय आदि मौजदू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...