कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थानों और पुलिस इकाइयों में "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" पर मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस बल के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने शपथ ली कि वे भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखेंगे, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करेंगे और किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.