आजमगढ़, जनवरी 25 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय अहरौला में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरा वोट विषय पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. महेन्द्र प्रकाश ने मतदान में पूर्ण निष्पक्षता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 2011 से निरंतर मनाया जाने वाला 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' केवल एक दिवस नहीं, बल्कि मताधिकार का उत्सव है। यह दिन मुख्य रूप से युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए है। उनका एक-एक वोट देश के विकास की दिशा तय करता है। प्राचार्य ने जागरूक मतदाताओं को ही देश के भविष्य का निर्माता बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने मतदान करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने को हम सभी का कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.