मैनपुरी, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के दिगंबर जैन महिला मंडल ने महिलाओं की तरक्की पर बात की। कार्यक्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें एक दूसरे को बधाई दी गई और सुख समृद्धि की कामना की गई। शहर के सिंधिया तिराहा के निकट स्थित मानिक चंद्र जैन के आवास पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में जैन समाज की महिलाओं ने विभिन्न बिंदुओं पर बात की। प्रभा जैन द्वारा महिलाओं से अपील की गई कि वे जागरूक बने और अपने अधिकारों को समझें। मंडल अध्यक्ष रेखा जैन ने बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में फाग गीतों का गायन किया गया। गुलाल लगाकर होली खेली गई। महिलाओं ने गीत संगीत के जरिए होली मिलन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर राखी जैन, प्रीति जैन ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रमों...