शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा, नागरिक उत्तरदायित्व एवं जन-जागरूकता विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी नागरिकों के सक्रिय योगदान से संभव है। युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ज्ञान अर्जन के साथ चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को मजबूत करने का माध्यम है। संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. मीना शर्मा ने कहा कि आदर्श नागरिक वही है, जो अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करे। वरिष्ठ प्रोफेसर...