कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र अंतर्गत गांव रूपपुर व सिकंदरपुर में इंसेक्टीसाइड इंडिया लि. द्वारा प्रोडक्ट स्टूवर्डशिप डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित, सही एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि फसलों में दवाओं का संतुलित और वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करना न केवल उत्पादन बढ़ाता है, बल्कि किसानों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान किसानों को दवाओं की सही मात्रा, उपयुक्त स्प्रे तकनीक, मौसम के अनुसार छिड़काव तथा खाली डिब्बों के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.