लखनऊ, फरवरी 17 -- बीकेटी, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंगलवार को भाजपा लखनऊ जिले की कार्यशाला बीकेटी स्थित श्रीपति लॉन में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित, जागरूक और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी विभाग व प्रकोष्ठ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सात मार्च से 13 अप्रैल के बीच मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं होंगी। इस अवसर पर रामनिवास यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र रावत, विकास सिंह, श्रीकृष्णा लोधी व विनय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.