औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहीं रंगोली बनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया तो कहीं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने और महिला तथा युवाओं को मतदान के प्रति उत्साहित करने को लेकर यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी केन्द्र और महिलाओं के बीच आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साह पूर्वक रंगोली बनाई वहीं छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई। मेहंदी के माध्यम से वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित रंगोली आकर्षक तरीके से बनाई। यह रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.