गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में रविवार को हुए आपदा न्यूनीकरण में राजस्व विभाग की भूमिका विषयक कार्यशाला में 146 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप मल्ल ने ग्राम आपदा प्रबंधन योजना निर्माण में ग्राम में उपलब्ध भौतिक एवं मानवीय संसाधनों के मान चित्रण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आपदा न्यूनीकरण में जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे विनीत कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने सभी तहसीलों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली प्रत्येक बैठक में जन समुदाय को जागरूक करें। डॉ. मजहर रसीदी व डॉ सिराज वजीह ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला का संचालन कर रहे गौतम गुप्ता ने विगत वर्षों में जिले में घटित हुई आपदाओं के दौरान विभाग द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.