बहराइच, अप्रैल 5 -- सीएचसी विशेश्वरगंज में संचारी रोगों से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विशेश्वरगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अधीक्षक ने संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करना, मच्छरों से बचाव करना तथा आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। जागरूकता ही इन रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।उन्होंने बताया कि आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी और बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को संचारी रोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.