हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 मार्च तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। जागरूकता को लेकर सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ.श्याम नंदन प्रसाद ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एचआईवी एड्स से बचाव है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के प्रथम 95 लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से यह स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया है,ताकि अधिक से अधिक लोगों की एचआईवी जांच सुनिश्चित की जा सके। संक्रमित व्यक्तियों का समय पर पहचान कर उन्हें उपचार की व्यवस्था से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता और जांच ही संक्रमण पर नियंत्रण करने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.