लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सोमवार को मिशन शक्ति चरण-पांच के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका अग्रवाल ने दिया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, समय पर जांच और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पहचान से इस रोग का सफल उपचार संभव है। विभागाध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना, मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. मानिनी श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य आभा सिंह समेत शिक्षक, शोधार्थी व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.