जागरूकता से ही थमेगा साइबर अपराध
प्रयागराज, जून 29 -- साइबर क्राइम पुलिस टीम की ओर से सोमवार को रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साइबर सेल प्रभारी घनश्याम पांडेय ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने के साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यशाला में करीब सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें : डालसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.