जागरूकता से ही एनिमिया के मामले में आ सकती है कमी : डॉ. निगम
पटना, मार्च 24 -- मस्ट पटना, प्रधान संवाददाता।एनिमिया से मां-बच्चे के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। कई बीमारियों का कारण बनता है। जागरूकता से ही इससे मुक्ति मिल सकती है। ये बातें डेनोन इंडिया की ओर से एनिमिया जागरूकता कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एनपी नारायण ने कहीं। डेनोन की मार्केटिंग निदेशक प्रियंका वर्मा ने कहा कि डेनोन ने एनिमिया की पहचान और रोकथाम के लिए बिहार समेत पूरे देश में अभियान शुरू की है। इसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। डेनोन के आयरन अप अभियान के तहत मैक्सिमो डिवाइस के माध्यम से घर-घर जाकर दर्द रहित तरीके से एनिमिया की पहचान की जा रही है। आयरनबायोटिक्स जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों के माध्यम से एनिमिया से मुक्ति मिल सकती है। मौके पर डेनोन की दीपिका पंत, डॉ. गौरव समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.