जागरूकता से रेबीज का पूर्ण रोकथाम संभव : प्रो. चौधरी
दरभंगा, जुलाई 19 -- संजय लाला,दरभंगा। एसोसिएशन फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ रेबीज इन इंडिया के 26वें दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को दिल्ली मोड़ स्थित एक होटल में देश के कई नामी-गिरामी चिकित्सकों ने इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए विस्तार से चर्चा की। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ जदयू के सचेतक सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जागरूकता फैलाने से रेबीज की पूरी तरह रोकथाम संभव है। लोगों को जागरूक करना सबका कर्तव्य बनता है। राज्य में एनडीए की सरकार के आने के बाद अस्पतालों में दवा की कोई कमी नहीं है। अगर किसी वैक्सीन की कमी है तो सरकार की ओर इसका ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। यह गर्व की बात है कि दरभंगा को इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला। इस वर्ष सम्मेलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.