कन्नौज, मई 5 -- राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम सभागार में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित साइबर क्राइम से बचाव के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर क्राइम के नए-नए तरीके से घटित क्राइम के लिए जानकारी दी गई एवं उनके बचाव के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोग व पुलिस के आला अफसर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह द्वारा किया गया। मंगलवार को मेडिकल कालेज के आडिटोरियम सभागार में साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का शुभारंभ कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को साइबर अपराध से की दी जानकारी साइबर क्राइम के विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने नए तरीके से साइबर क्राइम को लेकर विस्त...