जागरूकता शिविर में सितारा स्कीम के बारे में दी जानकारी
समस्तीपुर, मई 3 -- दलसिंहसराय। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का एकीकरण, उनके पुनर्वास एवं न्याय तक उनकी पहुंच प्रदान करने के लिये बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा बनाए गये सितारा स्कीम 2023 के बारे में यात्रियों एवं अन्य लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही इसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया । आयोजित शिविर में पारा विधिक स्वयं सेवक सुभाषचंद्र पासवान ने भी सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- शिविर में ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया यह भी पढ़ें- ट्रांसजेंडरों को भी आम नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.