संभल, दिसम्बर 16 -- जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा. विदुषी सिंह के आदेशानुसार व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभांशु सुधीर के निर्देशन में रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित बालिकाओं को विधिक जागरूकता संबंधी विभिन्न जानकारी दी गयी। शिविर में निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी बताया गया। शिविर में बालिकाओं के अधिकारों, आर्थिक व सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं कानूनी जागरुकता को बढ़ावा देना है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अमित कुमार सैनी तथा गोफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.