चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार सिविल जज सीनियर डिविजन एवं जिला विधिक प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव निकिता गौड की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यालय स्थित अभिषेक नर्सिंग कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं को महिलाओं के अधिकार एवं सरकार की ओर से संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही महिला एवं बालकों के सर्वांगीण विकास में सरकार की भूमिका के बारें में जानकारी दी गई। वहीं प्रवक्ताओं ने धूम्रपान एवं तम्बाकू से होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के संबंध में चर्चा किया। इस क्रम में सर्वाइकल कैंसर एवं उसके रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें- किसी भी प्रकार के शोषण पर चुप न रहे बालिकाएं: तान्या मिडढा छात्र- छात्राओं से अ...