चंदौली, अप्रैल 21 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय उसरी में बुधवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल के अध्यापकों व बच्चों की सहभागिता से संपन्न हुआ।रैली का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद, ग्राम प्रधान नंदकुमार तथा पंडित बच्चन महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद बच्चों ने ढोल-ताशों के साथ रंग-बिरंगी तख्तियां लेकर 'स्कूल चलो अभियान' के नारे लगाए और गांव में भ्रमण किया। रैली उसरी बस्ती से निकलकर शाहपुर चौराहे तक गई और पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य अनियमित बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय...