बदायूं, अप्रैल 9 -- विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय घंघोसी के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने गांव की गलियों में घूम-घूमकर नारे लगाए और अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर स्कूल में प्रवेश दिलाने की अपील की। प्रधानाध्यापक ब्रजभान सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और शिक्षा के प्रति जागरूक रहें। इस मौके पर सहायक अध्यापिका मालती, अजय प्रकाश गोयल, दिलीप कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान संतोष शाक्य, अलीम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.