मुंगेर, मई 16 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- शहर में रैली निकाल डेंगू से बचाव का दिया संदेशजागरूकता रैली का आयोजन स्थानीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को सिविल सर्जन डॉ. राजू, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रामप्रवेश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीएम) फैजान आलम अशरफी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय से शुरू होकर सदर अस्पताल, कोतवाली चौक, एक नंबर ट्रैफिक और किला गेट होते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एएनएम स्कूल की छात्राओं ने आमजनों के बीच डेंगू से संबंधित पैंपलेट बांटे और लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जाग...