बलरामपुर, अप्रैल 8 -- सादुल्लाहनगर, संवाददाता। रेहराबाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बौरेपुर में बुधवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत छात्र-छात्राओं की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य गांव के अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति प्रेरित करना के साथ शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा। रैली का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रेम सागर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में निकले। मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ, 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे' जैसे प्रेरणादायक स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मदरहवा, सोनौली, बौरेपुर और विशंभरपुर जैसे मजरों से होते हुए गुजरी। शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.