बलरामपुर, फरवरी 4 -- ललिया संवाददाता। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय ललिया में सामुदायिक सहभागिता के तहत जागरूकता कार्यक्रम, रैली तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कला, नृत्य और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वहीं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आकर्षक बाल सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जो बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावक और ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई निरंतर चलती रहे। सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.