बिजनौर, जनवरी 24 -- मुस्तफा म्युनिसिपल इंटर कॉलेज नगीना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक-सेविकाओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची मे अपना नाम जोड़ने के लिये प्रेरित किया। शनिवार को तहसील नगीना के प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एमएम इंटर कालेज नगीना के प्रधानाचार्य शाहिद अली गोहर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों सेविकाओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने रैली के दौरान स्वयंसेवक-सेविकाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार सिंह गौतम, योगेंद्र सिंह, सचिन कुमार रूहेला, जुबेर अहमद, इस्लाम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.