जागरूकता रैली निकालकर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
पीलीभीत, जुलाई 11 -- पीलीभीत। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सीएमओ डॉ. बी. पंत ने कार्यालय परिसर से जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः सीएमओ कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान परिवार नियोजन संबंधी प्रचार-पंपलेट भी वितरित किए गए। रैली के समापन के बाद सीएमओ कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. पंत ने नवदंपतियों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए परिवार नियोजन अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रैली का आयोजन उन्होंने नवविवाहित दंपतियों को परिवार नियोजन किट भी वितरित की।अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.