पूर्णिया, जून 4 -- धमदाहा, एक संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत धमदाहा प्रखंड की बिशनपुर पंचायत में गुरुवार को स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु विषय पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पंचायत की मुखिया उषा देवी ने किया। ठोस अवशिष्ट प्रबंधन 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस रैली की शुरुआत वार्ड संख्या-8 स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र से हुई। रैली बिशनपुर चौक, काली स्थान मंदिर प्रांगण एवं विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः कचरा प्रबंधन केंद्र पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। यह भी पढ़ें- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विचार-विमर्श मुखिया उषा देवी ने लोगों से ...