कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगला बंजारन में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई। एआरपी राजेश गौतम के नेतृत्व में निकली इस रैली में ग्रामीणों को अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। डोर-टू-डोर संपर्क कर अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया गया और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। पुस्तकें पाकर नौनिहालों में खुशी और पढ़ाई के प्रति उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार दीक्षित, सहायक अध्यापक अर्चना यादव, प्रतिभा, शिक्षा मित्र संतोषी दुबे व अनु दुबे समेत विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुनीता और कई ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.