दरभंगा, अगस्त 19 -- लहेरियासराय। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायिक पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझौते से निपटाना समझदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी भी थीं। दूसरी ओर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने विचाराधीन बंदियों के जमानत व रिहाई तथा विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। यह भी पढ़ें- तैयारी शुरू,12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत यह भी पढ़ें- Araria News: बिना शुल्क, बिना वकील और बिना अपील के मिलेंगे त्वरित न्याय

हिंद...