बलरामपुर, फरवरी 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत नवानगर मकुनहवा और हड़पुर जनकपुर में सोमवार भोर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 5 बजे सफाई कर्मियों, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान की टीम ने गांव के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर खुले में शौच के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। एडीओ पंचायत मानिक राम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य खुले में शौच की प्रथा को पूर्णतः समाप्त करना, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। ग्राम पंचायत अधिकारी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि निगरानी टीम ने खुले में शौच के लिए जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.