जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान 3.0 के प्रचार प्रसार हेतु गांधीवादी दृष्टिकोण एवं मध्यस्थता पर दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की तरफ से अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के लिए प्रोत्साहित किया गया। इनके इस प्रयास को देखते हुए दीवानी न्यायालय के अधिवकगण द्वारा उनकी सराहना की गई। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता संघ जौनपुर की ओर से मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निस्तारण को गति देने के लिए जनपद न्यायधीश का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मध्यस्थता कम खर्चीला होता है। इसमें ना कोइ पक्ष हारता है और न कोई पक्ष जीतता है, दोनों पक्षों में आपसी भाईचारा बना रहता है। यह भी पढ़ें- बंदियों को विधिक सहायता,कानूनी अधिकार एवं योजना की दी गई जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.