आरा, अगस्त 26 -- -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर -छात्रावासों में ह्यूमन राइट्स क्लब और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का दिया सुझाव आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने विश्वविद्यालयों में मानवाधिकार और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संस्थागत स्तर पर ठोस पहल की जरूरत बताई है। इसी क्रम में मंगलवार की रात वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का दौरा कर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मानवाधिकार शिक्षा और लैंगिक समानता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रो. त्रिपाठी रात करीब 8.30 बजे विश्वविद्यालय के नूतन परिसर पहुंचे। वहां विभिन्न विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र...