गढ़वा, मार्च 6 -- रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल के एनएच 343 स्थित लोहवा पुल के पास जैव विविधता उद्यान का उद्घाटन भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, प्रमुख लीलावती देवी, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद, बलराम यादव, बीडीओ शुभम बेला टोपनो, सीओ शिव पूजन तिवारी, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि जैव विविधता उद्यान के उद्घाटन से क्षेत्र में लोगों को लाभ मिलेगा। लगातार कार्यक्रमों से ग्रामीणों में जागरूकता आई है। अब जंगल की कटाई कम हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार पर्यावरण संरक्षण को बढावा दे रहे हैं। एक पेड मां के नाम जैसे अभियान चल रहे हैं। पेड़ लगा...