देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। अभिभावकों में जागरूकता के अभाव के कारण आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में गरीब व दुर्बल परिवार के बच्चों के नामांकन को 70 फीसदी सीटें खाली रह गईं हैं। लॉटरी के बाद केवल 30 फीसदी सीटें ही नामांकन को आवंटित हुई हैं। आवंटित सीटों पर बच्चों का नामांकन भी शुरू हो गया है, जिसमें करीब 80 फीसदी बच्चों का नामांकन पूरा भी कर लिया गया है। गरीब व दुर्बल परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकारी अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षा में बच्चों का नामांकन किया जाता है। जिसके लिए शासन द्वारा समय सारिणी जारी कर पात्र बच्चों के नामांकन के लिए तीन चरणों में आवेदन मांगे गए थे। बच्चों के नामांकन के लिए जिले के विभिन्न विकास खण्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.