बरेली, मई 9 -- विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की, ताकि ब्लड बैंक में जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त मात्रा में ब्लड बना रहे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राकेश समेत, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर दूसरों को दें जिंदगी और खुद रहें स्वस्थ- पेज चार की फ्लायर खबर यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा है रेड क्रॉस सोसाइटी का मूल मंत्र : डीएम यह भी पढ़ें- विश्व रेड क्रॉस व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.