आरा, फरवरी 25 -- आरा। बिहार पुलिस सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को जिले में महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशन पर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के मौलाबाग स्थित मध्य विद्यालय में छात्राओं के साथ विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही शाहपुर स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में महिला सशक्तीकरण एवं बाल सशक्तीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं के बीच पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ओर समाज में स्त्री-पुरुष के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करने का संदेश देना है। इस अवसर पर पुलिस की ओर से सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.